एशिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बने मुकेश अंबानी, चीनी कारोबारी से छीना ताज
मुकेश अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
नई दिल्ली. मुकेश अंबानी ने तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते हुए एक और उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने वेल्थ के मामले में चीनी मूल कारोबारी ली का शिंग को पीछ़े छोड़ दिया है। हांगकांग के इस बिजनेसमैन को पछ़ाड़ अब मुकेश अंबानी एशिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर शख्स बन गए हैं। अब उनके आगे हैं अलीबाबा ग्रुप के चेयरमैन चीनी कारोबारी जैक मा।
ब्लूमबर्ग के अरबपति इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने महज एक साल में अपनी वेल्थ में 12.1 अरब डॉलर का इजाफा किया है। उनकी कुल वेल्थ अब 35.2 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, एशिया से दूसरे नंबर के सबसे अमीर शख्स की पदवी खोने वाले ली की नेट वर्थ 33.3 अरब डॉलर रह गई है। बीते एक साल में वह अपनी नेटवर्थ में केवल 4.85 अरब डॉलर का ही इजाफा कर पाए।
सबसे अमीर कारोबारी बन जाएंगे
अगर मुकेश अंबानी इस तरह से आगे बढ़ते रहे तो वह जल्द ही एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन जाएंगे। अभी इस पोजीशन पर अलीबाबा ग्रुप के चेयरमैन जैक का का कब्जा है, जिनकी नेटवर्थ 43.7 अरब डॉलर है। उनकी नेटवर्थ में एक साल में 10.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इस हिसाब से देखा जाए तो मुकेश अंबानी की तरक्की की रफ्तार उनसे तेज है। जियो का फोन लॉन्च होने के बाद उनकी नेटवर्थ और बढ़ जाने का अनुमान है।
ली का शिंग ने किया था पीछे
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी 2008 से एशिया के सबसे धनी और दुनिया के टॉप पांच अमीरों में शामिल थे, लेकिन चीन के जैक मा, हांगकांग के ली का शिंग और ली शाउ ने उन्हें पीछे कर दिया। मुकेश अंबानी 2012 तक एशिया के सबसे धनी व्यक्ति थे। अंबानी की 2014 में कुल संपत्ति 23.2 अरब डॉलर पर आ गई, जबकि 2008 में उनकी संपत्ति 43 अरब डॉलर थी। 2014 में अंबानी को जैक मा ने पीछे कर उनसे दूसरे नंबर का ताज छीन लिया था। तब नंबर एक पर ली का शिंग थे।
नाम | नेटवर्थ (अरब डॉलर में) | बढ़ोतरी (अरब डॉलर में) |
जैक मा | 43.7 | 10.4 |
मुकेश अंबानी | 35.2 | 12.5 |
ली का शिंग | 33.5 | 4.85 |
ली शाउ | 21.8 | 3.55 |
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.